इ-शिक्षाकोश एप में हो रही समस्या से हाजिरी बनाने के बाद अब्सेंट हो रहे शिक्षक

 इ-शिक्षाकोश एप में हो रही समस्या से हाजिरी बनाने के बाद अब्सेंट हो रहे शिक्षक



इ-शिक्षा कोष सॉफ्टवेयर लगातार नई समस्या खड़ा कर रहा है. शनिवार को अटेंडेंस बनाने के बावजूद भी एप्प एब्सेंट बता रहा है. वही शुक्रवार को एप्प पर शिक्षकों की सुबह का ही उपस्थिति दिखा रहा है, जबकि शाम में अनुपस्थित दिखा रहा है. स्कूल में रहने के बाद भी अटेंडेंस नहीं बनने के डर से शिक्षक दिनभर परेशान रहे. शिक्षकों ने बताया कि इ शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज किए जाने में आए दिन विभिन्न तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कभी एप के सही ढंग से काम नहीं किए जाने तो कभी सर्वर की समस्या आम है. यदा कदा ई-शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद उपस्थिति का प्रकाशन एप पर नहीं होने से शिक्षकों को मानसिक

दबाव का सामना करना पड़ता है. वही विभाग के तकनीकी सूत्रों की मानें तो इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर क्षमता से अधिक डाटा लगातार अपलोड होने की वजह से यह क्रैश हो रहा है. मालूम हो कि शिक्षकों की लेटलतीफी पर अंकुश लगाने व छात्रों को गुवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न तरह के प्रयोग किया जा रहा है. पूर्व में जिला के पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा सरकारी विद्यालयों अनुश्रवण प्रतिदिन किया जाता था. अब इ शिक्षाकोष एप से शिक्षक हाजिरी बना रहे है. विभाग द्वारा मुकम्मल तैयारी नही होने के चलते यह शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है.
Previous Post Next Post