सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में आंशिक संशोधन
राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए अगले साल (वर्ष 2026) हेतु जारी छुट्टियों के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया है। छुट्टियों का संशोधित कैलेंडर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। छुट्टियों के संशोधित कैलेंडर के मुताबिक सरकारी स्कूलों में मोहर्रम की छुट्टी अब 27 जून को नहीं होकर 26 जून को होगी। मुद्रण की त्रुटियों का भी छुट्टियों के संशोधित कैलेंडर में सुधार किया गया है।
