सरकारी स्कूल 9.30 से चार बजे तक चलेंगे

 सरकारी स्कूल 9.30 से चार बजे तक चलेंगे




राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए संशोधित मॉडल समय सारणी जारी हुई है। इसके तहत सभी विद्यालय पूर्वाह्न 9.30 से अपराह्न चार बजे तक चलेंगे। सूबे के सभी संस्कृत विद्यालय और उर्दू विद्यालय भी इसी संशोधित मॉडल समय सारणी से चलेंगे।

संशोधित मॉडल समय सारणी माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जारी हुई है। इसके मुताबिक पूर्वाह्न 9.30 से 10 बजे का प्रार्थना का समय होगा। पहली घंटी 10 से 10.40 बजे तक, दूसरी घंटी 10.40 से 11.20 बजे तक, तीसरी घंटी 11.20 से 12 बजे तक चलेगी। दोपहर 12 बजे से 40 मिनट का मध्यांतर रहेगा। मध्यांतर में ही बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसे जायेंगे। चौथी घंटी 12.40 से 1.20 बजे तक, पांचवीं घंटी 1.20 से दो बजे तक, छठी घंटी दो से 2.40 बजे तक, सातवीं घंटी 2.40 से 3.20 बजे तक और आठवीं घंटी 3.20 बजे से चार बजे लगेगी। चार बजे स्कूलों की छुट्टी कर हो जायेगी। संशोधित मॉडल समय सारणी में दिये गये निर्देश के मुताबिक प्रत्येक दिन विद्यार्थियों के होम वर्क की जांच की जायेगी।

खेलकूद की गतिविधियां एक घंटा अनिवार्य


प्रत्येक कक्षा के बच्चों के लिए खेलकूद, संगीत, पेंटिंग की एक घंटा अनिवार्य होगी। यह गतिविधि अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग समय पर होगी। किसी भी शिक्षक के अवकाश पर होने के कारण कोई कक्षा बाधित नहीं होगी। शनिवार को पूरे दिन गैरशैक्षणिक गतिविधियां होंगी। इन गतिविधियों में बाल संसद, खेलकूद, चित्रकला, सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।

प्रधानाध्यापक की यह जवाबदेही होगी कि वह निर्धारित पाठ्यक्रम बनाएं। पूर्वाह्न 9:30 से 10 बजे तक बच्चों के गेटअप, पोशाक, बाल और नाखून की जांच होगी। साथ ही प्रार्थना
Previous Post Next Post