19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
हवा, 88 प्रतिशत नमी और कम हवा की रफ्तार के कारण कोहरे का असर बढ़ा है। पटना समेत बिहार के 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यह सिस्टम गुरुवार से बना है। यह 23 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। पश्चिमी और उत्तरी बिहार में कोहरा ज्यादा घना रहेगा। दक्षिणी और पूर्वी बिहार में कोहरा अपेक्षाकृत कम रहेगा। पटना समेत पूरे बिहार में सुबह विजिबिलिटी 200 से 400 मीटर रह सकती है।
कोहरे के कारण पटना का अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिर गया। अधिकतम पारा 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 14 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री का अंतर रहा। इससे शहर में ठिठुरन महसूस की गई
आगे क्या... अभी कोल्ड वेव नहीं चलेगी
पूर्वानुमान के अनुसार 24 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। फिलहाल कोल्ड वेव का कोई पूर्वानुमान नहीं है।
कोहरे के कारण सुबह और रात में दृश्यता कम रहेगी। सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना है
दरभंगा... कुहासे से नहर में गिरी कार, 3 दोस्तों की मौत
मनीगाछी (दरभंगा) | नेहरा रामनगर घूंसी गांव के पास पश्चिम कोसी नहर बांध पर बुधवार की रात करीब 11 बजे एक कार कुहासे के कारण नहर में लुढ़क गई। इस हादसे में नर्सिंग होम संचालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नर्सिंग होम संचालक शंभु यादव, अजय सहनी एवं सुजीत सहनी हैं। तीनों की मौत पानी में दम घुटने से हो गई। तीनों नेहरा गांव के थे। ग्रामीणों के मुताबिक शंभु यादव बुधवार की रात करीब 11 बजे नेहरा नर्सिंग होम से रोहित सहनी, अजय सहनी व सुजीत सहनी के साथ कार से निकले। पुलिस के आने पर गाड़ी से तीनों के शव को बाहर निकाला गया।
कटिहारः चार छात्रों को ट्रक ने रौंदा, 1 की मौत
डंडखोरा (कटिहार) घने कोहरे में हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गुरुवार सुबह 9:30 बजे हुआ। घटना कटिहार-सोनैली स्टेट हाईवे-98 पर सौरिया शिव मंदिर के पास हुई। बाइक पर सवार चार छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दृश्यता मात्र 10 मीटर थी। मृतक की पहचान निशु केवट (15) के रूप में हुई। वह सिहला गांव का रहने वाला था। घायल छात्रों में मुरारी केवट, सचिन केवट और अभिषेक कुमार शामिल हैं। सभी आठवीं के छात्र हैं।
गोपालगंज : दो बसों और ट्रक की टक्कर, 1 की मौत
धावे घने कोहरे के कारण दो बसें और एक ट्रक आपस में टकरा गई। एक बस के चालक की मौके पर मौत हो गई, उसमें सवार पांच यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव में हुआ। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे गोपालगंज की ओर से आ रहा ट्रक और मीरगंज की ओर से आ रहीं दो बसें घने कोहरे में ओवरटेक करने के दौरान आपस में भिड़ गई। दृश्यता बेहद कम होने के कारण चालक सामने से आ रहे वाहनों को नहीं देख सके। मृतक की पहचान सिंहोरवा गांव निवासी बबलू यादव के रूप में हुई है।
जनजीवन पर असर रेल... एक दर्जन ट्रेनें लेट
घटना घने कोहरे के कारण तेजस राजधानी समेत एक दर्जन ट्रेनें लेट पहुंचीं। पटना से आने-जाने वाली वीआईपी ट्रेनों की रफ्तार थम गई। दिल्ली से पटना आने वाली तेजस राजधानी सुबह 4.45 बजे की जगह 11 बजे पहुंची। ट्रेन करीब 7 घंटे लेट रही। अगरतला राजधानी, न्यू जलपाईगुड़ी बंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत भी लेट रहीं।
प्लेन... 34 लेट, 8 रद्द
पटना| घने दिल्ली और पटना में घने कुहासे का असर हवाई सेवा पर पड़ा। 17 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन देर से हुआ। चार जोड़ी फ्लाइट रद्द कर दी गई। सुबह विजिबिलिटी 500 मीटर से कम रही। पहली फ्लाइट की लैंडिंग 11 बजकर 2 मिनट पर हुई। इसका निर्धारित समय सुबह 9.40 बजे था।
