10 शिक्षाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
पटना : शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को बकाया भुगतान नहीं कर
ने वाले संबंधित 10 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभागीय निदेशक ने संबंधित अधिकारियों से पूछा है कि समयावधि में शिक्षकों को बकाया भुगतान नहीं होने का कारण स्पष्ट करें। जिन जिलों के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है उनमें भागलपुर, पूर्वी चंपारण, गया, कैमूर, मधेपुरा, मधुबनी, पटना, समस्तीपुर, सुपौल एवं वैशाली जिले के संबंधित अधिकारी शामिल हैं।
शिक्षा विभाग ने बीसी-ईबीसी एवं एससी-एसटी पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के 980 मामलों को भी लंबित पाया है। विभाग ने सभी मामलों का निबटारे करने को कहा है। बता दें कि शिक्षा विभाग में न्यायालय से जुड़े 12 हजार मामले लंबित हैं। जिला शिक्षा पदधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि एक माह से लंबित अवमाननावाद में मंगलवार के पहले शपथ पत्र दायर करें। अनुकंपा के आधार पर परिचारी की नियुक्ति के 703 मामले विद्यालय लिपिक एवं विद्यालय लंबित हैं।
