निर्धारित पोशाक में परिचारी नहीं आए तो होगी कार्रवाई

 निर्धारित पोशाक में परिचारी नहीं आए तो होगी कार्रवाई



विद्यालयों और कार्यालयों में कार्यरत परिचारियों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई गई है। यदि परिचारी उनके लिए निर्धारित ड्रेस कोड में कार्य स्थल पर नहीं आएंगे तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।

पटना प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) राजकुमार ने इसे लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और सभी प्राचार्यों को पत्र जारी किया है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रमंडल के अंतर्गत विद्यालयों और कार्यालयों में जांच के क्रम में पाया गया है कि अधिकतर परिचारी ड्रेस कोड में नहीं आ रहे हैं। जबकि पहले ही सभी परिचारियों को ड्रेस में आने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। डीईओ और प्राचार्य अपने अधीनस्थ कार्यरत परिचारियों से नियम का अनुपालन नहीं करवा रहे हैं।

परिचारियों को पोशाक के लिए मिलता है भत्ता


आरडीडीई ने सभी से इस नियम का अनुपालन सुनिश्चित कराकर एक सप्ताह के अंदर सभी का निर्धारित ड्रेस कोड में सामूहिक तस्वीर अनिवार्य रूप से भेजने को कहा है। सभी कार्यालय और विद्यालय में कार्यरत परिचारियों को पोशाक के लिए भत्ता मिलता है। पुरुष परिचारी के लिए सफेद रंग का शर्ट और ब्लू पैंट और महिला परिचारी के लिए सफेद ब्लाउज और ब्लू साड़ी पोशाक निर्धारित है। इसी तय ड्रेस कोड मुताबिक आना है
Previous Post Next Post