सड़क पर गिरे शिक्षक के ऊपर से गुजर गया ट्रेलर, मौत

 सड़क पर गिरे शिक्षक के ऊपर से गुजर गया ट्रेलर, मौत



वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक सहित तीन लोग सड़क के किनारे गिर गए। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक लेकर गिरे शिक्षक के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही 35 वर्षीय जितेंद्र यादव की मौत हो गई।
Previous Post Next Post