शिक्षक सामाजिक विज्ञान की किताबें तैयार करना सीखेंगे

 शिक्षक सामाजिक विज्ञान की किताबें तैयार करना सीखेंगे



पटना, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स संचालन की घोषणा की है। यह कोर्स सामाजिक विज्ञान से जुड़े शिक्षकों के लिए होगा। इसमें बिहार के शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं और सामाजिक विज्ञान की किताबें तैयार करना सीखेंगे।

इसके बाद शिक्षक राष्ट्रीय स्तर की पाठ्यपुस्तकों के निर्माण में उनका योगदान लिया जा सकेगा। पहल का मुख्य उद्देश्य कक्षा की वास्तविक जरूरतों और अनुभवों को पाठ्यपुस्तकों में समाहित करना है। परिषद ने इसके लिए 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है। शिक्षक इस लिंक https://forms. gle/6tHysUMoFb7fX8Q7A पर जाकर गूगल फॉर्म भर की आवेदन कर



सकते हैं। कोर्स में नामांकन के लिए चयन साक्षात्कार पर आधारित होगा। प्रशिक्षण अक्टूबर तक चलेगा। सफलतापूर्वक इसे पूरा करने वाले शिक्षकों को एनसीईआरटी की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कोर्स के जरिए शिक्षकों को पाठ्यचर्या विकास, सामग्री लेखन व शैक्षिक मानकों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण को तीन चरणों में होगा। इसमें ऑनलाइन मॉड्यूल और फेस-टू-फेस (सामने) वर्कशॉप दोनों शामिल होंगे। एनसीईआरटी चयनित शिक्षकों के स्कूलों, शिक्षा विभाग को पत्र लिख डेपुटेशन पर जाने की अनुमति देने का अनुरोध करेगा।
Previous Post Next Post