ईशिक्षा कोष पर फोटो सिंक नहीं करने के मामले में शिक्षिका निलंबित

 ईशिक्षा कोष पर फोटो सिंक नहीं करने के मामले में शिक्षिका निलंबित



सीवान,  । ई- शिक्षा कोष पर उपस्थिति बनाने में गड़बड़ी के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने रघुनाथपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, निखती कला में कार्यरत एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। बताते चलें कि जिला शिक्षा पदधिकारी ने 28 अगस्त को को पूर्वाहन 11:30 बजे औचक उक्त स्कूल के विरूद्ध प्राप्त शिकायत के निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों की ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति की जांच के क्रम में शिक्षिका गीतांजली कुमारी का आठ जुलाई से से 31 जुलाई 2025 एवं आठ अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक का उपस्थिति बनाने समय फोटो सिंक नहीं किया गया। जबकि दो अगस्त को गीतांजली कुमारी की उपस्थिति रंजीत कुमार सिंह के फोटो से दर्ज की गयी थी। इसको लेकर डीईओ ने जारी आदेश में कहा है कि इससे स्पष्ट होता है कि गीतांजली कुमारी विद्यालय से



अनुपस्थित रहती हैं एवं उनकी उपस्थिति किसी अन्य शिक्षक या व्यक्ति द्वारा ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज की जाती है।

निरीक्षण के क्रम में ई-शिक्षा कोष की जांच से शिकायत में लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित होता है। प्रमाणित आरोपों के आधार पर उक्त शिक्षिका को बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त नियमावली-2023 के कंडिका-11.2 एवं 11.5.1 में वर्णित प्रावधानों के आलोक में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए

विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया है। इनके विरुद्ध गठित आरोपों की जांच के लिए संचालन पदाधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकार, माध्यमिक शिक्षा एवं प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, रघुनाथपुर को नामित किया जाता है। साथ ही, आदेश दिया गया है कि आरोप-पत्र निर्गत हो जाने की तिथि से 45 दिनों के अन्दर संचालन पदाधिकारी विधिवत जांच प्रक्रिया का संचालन कर विहित प्रपत्र में जांच प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
Previous Post Next Post