शिक्षकों पर होगी कड़ी निगरानी, स्कूलों से मांगे जायेंगे ग्रुप फोटो
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति और गतिविधियों पर सख्ती बढ़ा दी है. विभाग ने यह आदेश दिया है कि अब स्कूलों को चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन, साइंस एवं आइसीटी लैब की कक्षाओं की तस्वीरों के साथ-साथ शिक्षकों का ग्रुप फोटो भी विभाग को भेजना होगा. अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जब भी फोटो मांगे, स्कूल उसे तुरंत उपलब्ध
कराये. अगर किसी कॉल पर शक हो तो 14417 या 18003454417 पर इसकी पुष्टि की जा सकती है.
इस कारण से विभाग ने बढ़ायी सख्ती विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई शिक्षक सिर्फ हाजिरी दर्ज कराते हैं और फिर स्कूल से नदारद हो जाते हैं. इस कारण विभाग ने अब निगरानी को और पुख्ता कर दिया है. वहीं, ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गयी है. जिसके बाद शिक्षकों की पोल खुली है. शिकायत में बताया गया कि शिक्षक कभी 12 बजे आते, कभी रिश्तेदारों से हजारी बनवायी जाती थी..
यह दी गयी है धमकी
जांच के आधार पर पता चला कि प्रधानाध्यापक ने जब इस पर आपत्ति जतायी तो ग्रामीण के अनुसार शिक्षिका और उनके रिश्तेदारों ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी. शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि बीआरसी और जिला स्तर के अफसर इस पूरे मामले से वाकिफ हैं, लेकिन शिक्षिका के दबंग रिश्तेदारों के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
सीवान से चौंकाने वाली शिकायत
सीवान के रघुनाथपुर स्थित हाइस्कूल सह इंटर कॉलेज, निखती कला से एक चौंकाने वाली शिकायत आयी है. एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर विभाग को बताया कि यहां कार्यरत शिक्षिका गीतांजलि अक्सर स्कूल देर से आती हैं. कभी 11 बजे, कभी 12 बजे और दोपहर दो बजे ही लौट जाती है. ग्रामीण का आरोप है कि शिक्षिका ने अपने एक नजदीकी रिश्तेदार के घर (जो स्कूल से 500 मीटर दूर है) मोबाइल रख छोड़ा है.
ऐसे हुआ खुलासा
कई दिनों की हाजिरी एक ही बैकग्राउंड में दर्ज थे.
सुबह-शाम की फोटो में बदल जाते थे कपड़े.
हाजिरी के दौरान किसी पुरुष का फोटो तक हो चुका है जर्द.
लोकेशन हमेशा 400 मीटर से ज्यादा दूरी दिखाता है
