अब जिले में होगा एचएम के प्रभार का आदान-प्रदान

 अब जिले में होगा एचएम के प्रभार का आदान-प्रदान



बीपीएससी की परीक्षा पास कर हेडमास्टर बननेवाले शिक्षकों को अपनी कुर्सी नहीं मिल पा रही है। आदेश के बाद भी स्कूलों में जब हेडमास्टर की कुर्सी नहीं मिली तो अब इसे दिलाने की कवायद शुरू हुई है। अब जिला मुख्यालय में हेडमास्टर के प्रभार का आदान-प्रदान होगा।

प्लस टू स्कूलों में नवनियुक्त हेडमास्टर के प्रभार का मामला सरदर्द बन गया है। अब डीईओ ने सभी प्रखंड के लिए तिथि निर्धारित की है, जिसमें हेडमास्टर को प्रभार दिलाया जाएगा। इस तिथि में पूर्व और वर्तमान हेडमास्टर को शिक्षा भवन में उपस्थित होना है। पूर्व और वर्तमान हेडमास्टर स्कूल के वित्तीय समेत सभी तरह के कागजात लेकर आएंगे। सभी कागजात के मिलान के साथ प्रभार का आदान-प्रदान होगा। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि 15 दिन पहले आदेश जारी



किया गया था, लेकिन अब भी सूचना मिल रही है कि प्रभार नहीं दिया जा रहा। अगर अब पूर्व प्रभारी बिना वर्तमान हेडमास्टर की सहमति के कोई भी वित्तीय कार्य करते हैं तो यह गबन माना जाएगा।

इस तिथि में इस प्रखंड के बुलाए गये हेडमास्टर 2 सितम्बरः बंदरा और बोचहां, 3 सितम्बरः मड़वन और कांटी, 4 सितम्बरः मुरौल और मुशहरी, 6 सितम्बरः कटरा और औराई, 8 सितम्बरः सरैया, 9 सितम्बरः सकरा, 10 को साहेबगंज, 11 को पारू, 12 को मोतीपुर, 13 को मीनापुर, 15 को कुढ़नी, 16 को गायघाट के हेडमास्टर बुलाये गए हैं।

Previous Post Next Post