तीन प्रखंड के 14 स्कूलों ने नहीं दिया प्रभार
मुजफ्फरपुर: जिले के तीन प्रखंड के 14 स्कूलों ने प्रधानाध्यापक को प्रभार नहीं दिया है। जबकि योगदान के कई महीने हो चुके है। प्रभार नहीं देने वालों में कुढ़नी व मीनापुर प्रखंड के छह-छह और गायघाट के दो स्कूल है। दूसरी ओर
कई स्कूलों में आय-व्यय का लेखा जोखा नहीं है। @pky
कुढ़नी प्रखंड के छह पूर्व प्रभारियों ने स्कूल का प्रभार नहीं सौंपा है। मामला उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों का है। इन स्कूलों में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित प्रधानाध्यापकों ने योगदन दिया है। स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के योगदान के बाद पूर्व प्रभारियों को प्रभार सौंपने का आदेश दिया गया था। पूर्व प्रभारी के स्तर से लापरवाही बरती जा रही थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी
,
ने प्रधानाध्यापक और पूर्व प्रभारी को प्रभार सूची के साथ सोमवार को बुलाया गया। जांच के क्रम में पाया गया कि उमावि माधोपुर सुस्ता, उमावि. फतेहपुर, उमावि. तेलिया, उमावि. सोनबरसाडीह, उमावि, चैनपुर वाजिद, उमावि. रघुनाथपुर मधुबन का प्रभार अब तक नहीं हो सका। वहीं छह स्कूल के पूर्व प्रभारी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने कुढ़नी के 30 स्कूल के प्रधानाध्यापक और पूर्व प्रभारी अभिलेखों के साथ 26 सितंबर को उपस्थित होंगे। वहीं मीनापुर प्रखंड के उमावि. रामपुर रतन, उमावि. चांदपरना, उमावि. जामीन मठिया,
उमावि. रानी खैरा, उमावि. पैगम्बरपुर, उमावि. भेलाइपुर के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अब तक प्रभारी नहीं दिया है। सबसे बड़ी बात यह कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मकसूदपुर में 2014 से अब तक रोकड़ पंजी के अनुसार पासबुक व अभिश्रव नहीं है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रघई में पूर्व प्रभारी प्रहलाद कुमार आर्य ने 2020-23 तक छात्रकोष, विकास कोष की राशि बैंक में जमा नहीं किया गया है। कमोवेश यहीं हाल उमावि. घोसौत का है। मीनपुर प्रखंड के 18 स्कूलों के पूर्व प्रभारी एवं प्रधानाध्यापक को एक बार फिर शिक्षा भवन में अलग-अलग तिथि में बुलाया गया है। उधर, गायघाट प्रखंड के के उमावि. दहिला, उमावि. रामपुर हसना के पूर्व प्रभारी एचएम ने प्रभार नहीं सौंपा है।
