स्कूल में अनाज, मसाले की चोरी

 बीरबल बिगहा स्कूल में अनाज, मसाले की चोरी

थाना क्षेत्र के बीरबल बिगहा प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने चावल, दाल, सब्जी, मसाला, बर्तन, गैस सिलेंडर, समरसेबल मोटर, तार सहित कागजात भी चुरा लिये।



प्रधानाध्यापक शिवाजित मंडल ने बताया कि रविवार को ग्रामीणों द्वारा फोन पर सूचना मिली कि विद्यालय में चोरी हो गई है। विद्यालय पहुंचकर कमरे खोला तो एक भी सामान सही-सलामत नहीं था। बक्सा टूटा हुआ था। उसमें पानी डाला हुआ था। चार पैकेट चावल, 10 किलो दाल, बर्तन, सब्जी, मसाले आदि गायग थे। पेटी तोड़कर चोरों ने नामांकन पंजील, स्टॉक पंजी व खेल सामाग्री भी चुरा लिये थे। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इन दिनों क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

नगरनौसा में घर से हजारों की संपत्ति चोरी


नगरनौसा। थाना क्षेत्र के सकरोढ़ा व प्रेमनगर गांव में चोरों ने एक घर से हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली। सकरोढ़ा गांव के पीड़ित श्रवण कुमार ने बताया कि चोरों ने सोने का लॉकेट, 10 हजार रुपये नगद, कपड़े चुरा लिये। इसी तरह, चोरों ने प्रेमन नगर गांव से गुड्डू महतो के मकान से आठ हजार रुपये चुरा लिये। थानाध्यक्ष शशिरंजन मिश्रा ने बताया कि चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है 
Previous Post Next Post