बीएलओ पर कराई प्राथमिकी

 बीएलओ पर कराई प्राथमिकी



मीनापुर | विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 वर्ष 2003 के मतदाता का फैमिली लिंकेज कार्य एवं दस्तावेज अपलोडिंग कार्य में शिथिलता बरतने वाले बीएलओ कल्पना कुमारी पर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वो आंगनबाड़ी सेविका केन्द्र संख्या-314 सह मतदान केंद्र संख्या-192, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्तफागंज पूर्वी भाग पर बीएलओ थीं। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलओ द्वारा 20% से भी कम मतदाता का फैमिली लिंकेज कार्य एवं दस्तावेज अपलोड करने का कार्य किया गया है, जो निराशाजनक है। कई बार निर्देश के बाद भी कार्य में कोई प्रगति नहीं लाई गई। 

Previous Post Next Post