9017 शिक्षकों के पारस्परिक तबादलों की सूची हुई जारी
पटना. शिक्षा विभाग ने 9,017 शिक्षकों के पारस्परिक तबादलों की सूची जारी कर दी है. इसे संबंधित शिक्षक इ- शिक्षा कोष में देख सकते हैं. अभी तक कुल 31155 शिक्षकों को पारस्परिक तबादलों का लाभदिया जा चुका है. इस आशय की आधिकारिक जानकारी शिक्षा विभाग की तरफ से गुरुवार को दी गयी है. तबादलों की प्रक्रिया जारी है. इसके लिए पोर्टल अभी खुला हुआ है. अभी बिहार के शैक्षणिक स्थान में आपसी
सहमति के आधार पर तबादले किये जा रहे हैं. शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को आपसी सहमति के जरिये स्कूल चयन करने की नीति प्रभावी की है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई से जारी है
