राज्यकर्मी शिक्षकों ने 7वें वेतनमान की मांग को लेकर चलाया डिजिटल आंदोलन

 राज्यकर्मी शिक्षकों ने 7वें वेतनमान की मांग को लेकर चलाया डिजिटल आंदोलन



पटना बिहार के राज्यकर्मी शिक्षक अब 7वें वेतन आयोग की मांग को लेकर सड़क से सोशल मीडिया तक आवाज बुलंद कर रहे हैं। रविवार को बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ की अगुवाई में शिक्षकों ने ट्विटर पर जोरदार ऑनलाइन अभियान चलाया। यह हैशटैग कई घंटों तक राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड करता रहा। शिक्षकों का कहना है कि देश के ज्यादातर राज्यों में 7वां वेतन आयोग लागू हो चुका है, लेकिन बिहार में अब तक उन्हें इससे वंचित रखा गया है। बढ़ती महंगाई

और पुराना वेतनमान उन्हें आर्थिक रूप से लगातार कमजोर कर रहा है। अध्यापक संघ के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने कहा, यह सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि बिहार के लाखों शिक्षकों की आवाज है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हैं कि राज्यकर्मी शिक्षकों को भी 7वां वेतनमान जल्द से जल्द दिया जाए, ताकि उनका मनोबल बना रहे और शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके। संघ का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द सुनवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Previous Post Next Post