सरकारी स्कूलों में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

 सरकारी स्कूलों में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे



सरकारी विद्यालयों में सुरक्षा से लेकर पर अब सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। इसके लिए सभी 71,863 प्रारंभिक विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से कैमरे लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे संबंधित शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने सहमति दे दी है। पहले चरण में मध्य विद्यालयों की कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे, जिनकी संख्या 31,297 है। वैसे राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जिससे विद्यालयों की तमाम गतिविधियों की निगरानी सुगम हुई है।

शिक्षा विभाग के एक उच्चपदस्थ अधिकारी ने बताया कि स्कूली शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार में प्रत्येक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने

हेतु एजेंसी की कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे है का माध्यामिक विद्यालयों का प्रयोग सफल हुआ है। इसलिए मध्य विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाए जाएं। 

स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का समाधान जल्द


राज्य ब्यूरो, जागरण पटना : राज्य के सरकारी विद्यालयों है, उनके समस्याओं का समाधान जल्द होगा। इसके लिए जिला स्तर पर संबंधित शिक्षकों को आनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर करने का तेजी से निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया है। शिक्षा विभाग के स्तर से सभी जिलाधिकारियों को भी कहा गया है कि राज्य में जिले के अंदर के शिक्षकों की स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के शिकायतों को केस-टू-केस समाधान करने को कहा गया है। बता दें कि विभाग के स्तर से शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर पूर्व से ही एक सुगम व्यवस्था कायम है। इसके लिए स्ट्रक्चर्ड वेबसाइट स्थापित किया गया है। इसके तहत ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों को अपनी शिकायत दर्ज करने का विकल्प दिया गया है।

3,432 पुरुष शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण


राज्य ब्यूरो, जागरण पटना राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत विभिन्न कोटि के 3,432 पुरुष शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया गया है। इसके साथ ही पहले से अंतरजिला स्थानांतरित करीब सात हजार महिला शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया गया है। जिन जिलों में छात्रों की तुलना में शिक्षक अनुपात कम हैं, वैसे जिलों में पुरुष शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इससे संबंधित निर्देश रविवार को शिक्षा विभाग के ई शिक्षा कोष के माध्यम से जारी किया गया है। विभिन्न कोटि के स्थानांतरित पुरुष शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से विद्यालय आवंटन किया जाएगा। पहले से जिला आवंटित तकरीबन सात हजार शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटित किया गया है। इन महिला शिक्षकों का विद्यालय आवंटन भी साफ्टवेयर के माध्यम से किया गया है।

यह कार्य दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य है। राज्य में 81 हजार 223 सरकारी विद्यालय हैं। इनमें से नौ हजार 360 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं। 40 हजार 566 प्राथमिक विद्यालय हैं और मध्य विद्यालयों की संख्या 31 हजार 297 है। इन सभी विद्यालयों की वर्ग कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाने की सहमति बनी है। पीएमश्री योजना में बिहार के चयनित 836 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने में केंद्र सरकार से पैसे मिलेंगे।
Previous Post Next Post