मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही के आरोप में कंप्यूटर शिक्षक निलंबित
हुसैनगंज (सिवान): प्रखंड क्षेत्र में 15 पंचायतों और एक
नगर पंचायत गोपालपुर में कुल 1,31,463 मतदाता हैं। इस कार्य के लिए 182 बीएलओ और उनके सहयोगियों को नियुक्त किया गया है, जो अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। लेकिन उत्क्रमित उच्च विद्यालय मड़कन के कंप्यूटर शिक्षक रोहित राज ने इस कार्य में लापरवाही बरती। हाल ही में, उन्होंने जानबूझकर फार्म इंट्री का कार्य नहीं किया। बीएलओ सुपरवाइजर ने 225 फार्म इंट्री के लिए दिए थे, लेकिन रोहित ने केवल 25-30 फार्म ही तीन दिनों में इंट्री किए। 11 जुलाई को सुपरवाइजर की शिकायत पर जब वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने
स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। 12 जुलाई को रोहित ने कहा कि उन्हें फार्म इंट्री के लिए पैसे मिलने पर ही काम करेंगे। पिछले तीन दिनों से वह विद्यालय में भी नहीं थे। प्रभारी बीईओ अरविंद कुमार ने कहा कि यह अनुशासनहीनता और सरकारी कर्मी के आचरण के विपरीत है। बीडीओ राहुल कुमार ने बताया कि रोहित राज को निलंबित कर दिया गया है।
