माध्यमिक विद्यालय खैरा के शिक्षक अब झारखंड में बनेंगे डिप्टी कलेक्टर

 माध्यमिक विद्यालय खैरा के शिक्षक अब झारखंड में बनेंगे डिप्टी कलेक्टर



उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरा, छठवां के शिक्षक रमेश कुमार गुप्ता ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 28वीं रैंक हासिल की है। अब वे डिप्टी कलेक्टर बनने की तैयारी में हैं। रमेश की सफलता उनके संघर्ष और मां की मेहनत की कहानी है। उनकी मां बसंती देवी सरकारी स्कूल में रसोइया हैं। उन्होंने बेटे को पढ़ाया, सपनों को पंख दिए। रमेश ने मां के संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाया। रमेश के पिता ललन साव का निधन तब हो गया था जब वे केवल छह माह के थे। मां ने मजदूरी कर उन्हें पाला। प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से हुई। मैट्रिक प्लस टू

सूरत उच्च विद्यालय लोहड़ा से किया। स्नातक की पढ़ाई 2016 में जीएलए कॉलेज डालटनगंज से कला संकाय में पूरी की। आर्थिक तंगी के कारण 2016 से 2019 तक पढ़ाई छोड़नी पड़ी। 2019 में बीएड में नामांकन लिया। जनवरी 2022 से जनवरी 2024 तक केंद्रीय विद्यालय पलामू में संविदा शिक्षक रहे। 2023 में यूजीसी नेट पास किया। इसके बाद बीपीएससी से हाईस्कूल शिक्षक पद पर चयन हुआ। 12 फरवरी 2024 से उच्च माध्यमिक विद्यालय छठवां में योगदान दिया। रमेश ने बताया कि यह उनका जेपीएससी में दूसरा प्रयास था। उनकी सफलता पर प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, शिक्षक ब्रजेश कुमार, गुलशन कुमार, प्रभाकर कुमार, मनीष कुमार, नंदनी कुमारी, रजनी और रेशमी ने बधाई दी 
Previous Post Next Post