समय से शिक्षकों को वेतन व उनकी समस्या का निराकरण पहली प्राथमिकता : रजनीश

 समय से शिक्षकों को वेतन व उनकी समस्या का निराकरण पहली प्राथमिकता : रजनीश



जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार झा शुक्रवार को स्थापना संभाग का कार्य संभाल लिया. अब ये लेखा एवं योजना विभाग के साथ स्थापना का कार्य भी देखेंगे. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष स्थापना संभाग के सभी कर्मियों की उपस्थिति में उन्होंने कार्यभार संभाला. कार्यभार संभालने के बाद डीपीओ श्री झा ने बताया कि ससमय शिक्षकों का वेतन भुगतान व उनकी समस्या का निराकरण पहली प्राथमिकता है. इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी किया जा रहा है, ताकि वे प्रत्येक महीने के 25 तारीख तक अनुपस्थिति विवरणी स्थापना कार्यालय को उपलब्ध करा दें. जिससे अगले महीने


के पांच तारीख तक वेतन भुगतान संबंधी विभागीय निदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके. प्रत्येक शनिवार को शिक्षक दरबार का आयोजन, शिक्षकों के पेंडिंग पड़े मामले व कोर्ट केस का निस्तारण उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है. बताते चलें कि डीपीओ अवधेश कुमार के दरभंगा स्थानांतरण होने के पश्चात स्थापना व एसएसए संभाग के डीपीओ

का रिक्त चल रहा था. डीएम द्वारा डीपीओ रजनीश कुमार झा को स्थापना व डीपीओ जय कुमार को एसएसए संभाग आवंटित किया गया. डीपीओ जय कुमार भी एमडीएम के अलावे एसएसए का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. इधर दोनों डीपीओ के अतिरिक्त संभालने पर डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने उम्मीद जताया कि विभागीय कार्यों का निस्तारण समय से होगा.
Previous Post Next Post