स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट

 स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट



बगहा, नगर प्रतिनिधि। प्लस टू विद्यालय, चखनी के शिक्षक के साथ स्कूल में घुस कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित शिक्षक ने नगर थाना में आवेदन देकर कारवाई की मांग की है।

पीड़ित शिक्षक अली अख्तर का कहना है कि मंगलवार को वे स्कूल में पठन-पाठन को स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे रहमान नगर निवासी सोहेब, साहिल एवं अफजल स्कूल पहुंचे एवं उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।


इसके बाद स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों के हस्तक्षेप के बाद उनकी जान बची। इधर इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित शिक्षक ओर से

कोई आवेदन उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

वहीं प्रखंड बगहा एक के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक के साथ स्कूल में मारपीट की घटना हुई है। शिक्षक से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले में दोषी लोगों को चिन्हित कर उन पर एफआईआर दर्ज करने की कवायद शुरू की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद शिक्षकों को सुरक्षा की चिंता सता रही है। उनका कहना है कोई भी स्कूल में घुसकर शिक्षकों को पीट दे रहा है।
Previous Post Next Post