विशिष्ट शिक्षकों को नहीं मिल रहा है वरीयता का लाभ

 विशिष्ट शिक्षकों को नहीं मिल रहा है वरीयता का लाभ



गुरुआ प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद बिहार सरकार ने विशिष्ट शिक्षक का दर्जा तो दे दिया, लेकिन सात महीने बीतने के बाद भी उन्हें वरीयता का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे शिक्षक नाराज हैं। आंदोलन की चेतावनी दी है। प्राथमिक विद्यालय नूरपुर राजोखाप के विशिष्ट शिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह और डीएसवाई प्राथमिक विद्यालय फेसरा के विशिष्ट शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि नियोजित शिक्षक रहते हुए उन्हें 50 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता था। अब विशिष्ट शिक्षक बनने के बाद सिर्फ 35 हजार रुपए मिल रहा है। इससे शिक्षक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि विशिष्ट शिक्षक बनने के बाद वेतन और सुविधाएं बढ़ेंगी। लेकिन सात महीने बाद भी कुछ नहीं बदला। अगर सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो वे विरोध-प्रदर्शन करेंगे। बसपा के जिला प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव ने शिक्षकों की मांग को जायज बताया। उन्होंने आंदोलन में साथ देने की घोषणा की है
Previous Post Next Post