विद्यालयों में बेंच आपूर्ति में धांधली का मामला उठा

 विद्यालयों में बेंच आपूर्ति में धांधली का मामला उठा



साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड अनुश्रवण सह क्रियान्वयन समिति यानी प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में हुई।

इसमें शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालयों में बेंच आपूर्ति व स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता के चयन में व्यापक भ्रष्टाचार व धांधली का मामला जोर-शोर से उठा। हालांकि, इस दौरान प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने आशा चयन में धांधली से

इनकार करते हुए कहा कि चयन में पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा गया। इस पर बीस सूत्री अध्यक्ष शंभूशरण कर्मशील ने आपत्ति जतायी और कहा कि मानकों व गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किया गया।

बीस सूत्री की बैठक में उठाये जाने की बात कही। साथ ही, पंचवीर बाजार से साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय जानेवाली सड़क की साहेबपुरकमाल गांव में बदहाल स्थिति पर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक का संचालन बीडीओ रवि सिन्हा ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, प्रखंड प्रमुख अनिता आदि
Previous Post Next Post