बच्चे खाना खाकर स्कूल आये हैं या नहीं, होगी निगरानी
मुजफ्परपुर। अभिभावक बच्चों को खाना खिलाकर स्कूल भेजें। अब इसकी भी निगरानी होगी। 26 जुलाई को सरकारी स्कूलों में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) में इसपर रिपोर्ट बनाई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए गाइडलाइन जारी किया गया है।
26 जुलाई को सरकारी स्कूलों में पीटीएम आयोजित करना है। इसबार के पीटीएम में बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़ने की कवायद होगी। इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को स्कूल में एक्सपर्ट के तौर पर बुलाया जाएगा और बच्चों से उनका संवाद कराया जाएगा। सभी हेडमास्टरों को ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि कार्य आधारित कौशल बच्चों के लिए जरूरी है ppky
