राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की दौड़ में जिले के मात्र तीन शिक्षक

 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की दौड़ में जिले के मात्र तीन शिक्षक



मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की दौड़ में जिले के मात्र तीन शिक्षक ही शामिल हैं। हालांकि ऑनलाइन आवेदन भी मात्र पांच शिक्षकों ने ही किया था। इनमें पुरस्कार की दौड़ में शामिल होने लायक अंक तीन को ही मिल सके। इस पुरस्कार के लिए 30 बिंदुओं पर काम करने के आधार पर 100 अंक निर्धारित किए गए थे। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन की जांच के लिए शुक्रवार को शिक्षा कार्यालय में कमेटी बैठी। इस दौरान आवेदन करने वाले शिक्षक भी साथ थे। विभाग की ओर से निर्धारित मानक पर आवेदन का सत्यापन किया गया। सूबे में एक जिले को छोड़ अब तक कहीं से भी सत्यापन नहीं किया गया था।


इसे लेकर विभाग ने सभी डीईओ को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। विभाग की सख्ती पर शुक्रवार को कमेटी ने सत्यापन किया। जिले से आवेदन करने वाले शिक्षकों में मनियारी हाईस्कूल की अलका राय, मीनापुर मध्य विद्यालय के अंजनी कुमार झा, एमएसकेबी स्कूल के हरिनारायण सहनी, मीनापुर की रागिनी कुमारी और कुढ़नी पुरुषोत्तमपुर हाईस्कूल के विवेक कुमार शामिल हैं। ड्रॉप आउट से पढ़ाने में नवाचार तक के लिए सबसे अधिक अंक विभाग की ओर से जारी मापदंड में बच्चों के ड्रॉप आउट से लेकर पढ़ाने के नवाचार पर सबसे अधिक अंक निर्धारित हैं। इसमें किताब से अधिक कक्षा से बाहर जाकर बच्चों को सीखाने के लिए क्या नये तरीके अपनाए गए, उस पर 30 अंक हैं। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि इसी के साथ शिक्षकों के द्वारा बाल विवाह, कुपोषण आदि से बचाव के क्षेत्र में क्या काम किया गया, इस पर भी 30 अंक निर्धारित हैं। चयनित तीन शिक्षकों का सत्यापन कर राज्य स्तर के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

Previous Post Next Post