ये कैसा विलय : स्कूल के भवन से निकाला, टिन शेड में पढ़ेंगे छात्र
कादराबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में अफसरों ने आंखें बंद कर स्कूलों का विलय कर दिया है। पहले से ही टिन शेड में चल रहे खुशहालपुर प्राथमिक विद्यालय में दो और स्कूलों का विलय कर दिया गया है, जबकि विलय किए गए अगवानपुर और कादराबाद के स्कूलों के अपने शानदार भवन थे। ये दोनों भवन अब देखरेख न होने से खंडहर हो जाएंगे।
गांव खुशहालपुर स्थित विद्यालय में कादराबाद और अगवानपुर के विद्यालयों का विलय किया गया है। वहां पर अब करीब 100 बच्चे हो जाएंगे, लेकिन विद्यालय के पास अपना भवन नहीं है। एक कमरे और दिन शेड में यह अधिकारियों की
सर्दी, गर्मी और बरसात हर मौसम में विद्यार्थियों को टिनशेड में बैठना पड़ता है। विलय किए गए स्कूलों के बच्चों को दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर यहां आना होगा। जिन दो स्कूलों के बच्चों को यहां भेजा गया है, उनके भवन अब खाली हो जाएंगे।
देखरेख नहीं होने से ये खंडहर बन जाएंगे। इन विद्यार्थियों के अभिभावकों ने साफ कह दिया है कि वे अपने बच्चों को गांव के बाहर नहीं भेजेंगे, भले ही उन्हें बच्चों की पढ़ाई छुड़ानी पड़े।
इस संबंध में बीएसए योगेंद्र सिंह का कहना है कि बीईओ की संस्तुति के बाद ही विद्यालय विलय किए गए हैं। इस बारे में बीईओ प्रेम सिंह राणा का कहना है कि अभिभावकों के साथ बैठक कर समस्याओं का निराकरण दूरदर्शिता को नमन
