प्री-पेड मीटर रिचार्ज के नाम पर शिक्षक से 50 हजार की ठगी

 प्री-पेड मीटर रिचार्ज के नाम पर शिक्षक से 50 हजार की ठगी



भागलपुर, वरीय संवाददाता प्री-पेड बिजली मीटर के रिचार्ज के नाम पर साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना को लेकर शिक्षक प्रशांत कुमार ने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। मूल रूप से दरभंगा के मनीगाछी के रहने वाले शिक्षक ने पुलिस को बताया है कि उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले कहा कि बिजली का स्मार्ट प्री-पेड मीटर रिचार्ज नहीं कराया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। यही बोलकर उस शख्स ने एक एप डाउनलोड करवा दिया। उसी एप के माध्यम से साइबर ठग ने उनके खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए।

उन्हें जब ठगी होने की आशंका हुई तो उक्त एप को डिलीट किया। तिलकामांझी थाना क्षेत्र में बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले शिक्षक का कहना है कि घटना की सूचना उन्होंने साइबर थाने को दी है जिसके बाद ठगी के पैसे को होल्ड किया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान करने और होल्ड किए पैसे शिक्षक को वापस कराने की प्रक्रिया कर रही है।
Previous Post Next Post