प्रधान शिक्षकों का ऑनलाइन योगदान 25 से होगा

 प्रधान शिक्षकों का ऑनलाइन योगदान 25 से होगा



आरा। जिले में प्रधान शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों का स्कूल में योगदान के बाद ऑनलाइन ज्वाइनिंग करानी है। इसे ले जिले के सभी बीईओ को डीपीओ स्थापना की ओर से निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने प्रखंडाधीन प्रधान शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थी जिन्होंने अपना मूल औपबंधिक, स्कूल पदस्थापन व योगदान प्रपत्र लेकर स्कूल में योगदान कर लिए हैं।

ऐसे शिक्षकों को निर्धारित तिथि के अनुसार डीपीओ कार्यालय में आधार कार्ड, औपबंधिक पत्र की छाया प्रति, स्कूल पदस्थापन प्रपत्र की छाया प्रति और योगदान प्रपत्र मूल रूप में और परीक्षा का प्रवेश पत्र के साथ पहुंचना है। इसके लिए कर्मियों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी है। प्रतिदिन समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट भी देनी है। 25 जुलाई को आरा व अगिआंव, 26 को बड़हरा व बिहिया, 28 को चरपोखरी व गड़हनी, 29 को जगदीशपुर व कोईलवर, 30 को पीरो, सहार, संदेश और 31 को शाहपुर, तरारी व उदवंतनगर प्रखंड के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 
Previous Post Next Post