: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण
फिरोजाबाद। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के तहत जिले में छठी से दसवीं तक के विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन कर सकते हैं।
एमडी जैन कॉलेज के शिक्षक अश्वनी जैन ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना सभी विद्यालयों में आइडियल बॉक्स लगाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपने नए आइडिया बॉक्स में डाल सकेंगे। परीक्षण के बाद बेहतर आइडिया को अपलोड किया जाएगा। आवेदन ई-एमआईएएस वेब पोर्टल पर करना होगा। इंस्पायर मानक योजना विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। सभी विद्यालयों को पत्र जारी करते हुए विज्ञान शिक्षकों को अधिक से अधिक बच्चों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
