गर्मी की छुट्टी के बाद डे शिफ्ट में खुलेंगे सरकारी स्कूल
गर्मी की छुट्टी के बाद सरकारी स्कूल 23 जून से डे शिफ्ट में संचालित होंगे। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार स्कूल पूर्व की तरह सुबह 9.30 से शाम चार बजे तक संचालित होंगे। शिक्षक सुबह नौ बजे तक स्कूल आ जाएंगे।
बच्चों को स्कूल से छुट्टी चार बजे मिलेगी, जबकि शिक्षक 4:30 बजे स्कूल छोड़ेंगे। अब तक स्कूल सुबह की पाली में सुबह 6.30 से 11.45 बजे तक संचालित हो रहे थे। वर्तमान में स्कूलों में गर्मी छुट्टी चल रही है। स्कूल खुलने के बाद फिर से निरीक्षण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।