Teachers ने छात्रों के साथ बैठकर खाया खाना
छातापुर में सरकारी विद्यालयों में 2 से 21 जून तक गृष्मावकाश की छुट्टी घोषित की गई है। छात्रों को होमवर्क दिया गया है ताकि पढ़ाई जारी रहे। मध्य विद्यालय नरहैया में स्कूल का संचालन किया गया, जहां...
छातापुर, एक प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में 2 से 21 जून तक के लिए गृष्मावकाश की छूट्टी दे दी गई है। विभागीय निर्देश के मुताबिक छूट्टी देने से पूर्व कक्षा दो से लेकर उपरी कक्षा के छात्रों को दत्त कार्य (होमवर्क) भी दिया गया है, जिससे छात्रों को पढाई से जोड़कर रखा जा सके। छातापुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय नरहैया सहित प्रखंड क्षेत्र के 21 उर्दू विद्यालय एवं पांच मदरसा में रविवार को भी विद्यालय का संचालन किया गया। मध्य विद्यालय नरहैया में एचएम मो. अबूजर गफ्फारी सहित सहायक शिक्षकों ने छात्रों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। रविवार को मेन्यू के मुताबिक छात्रों के बीच फल का भी वितरण किया गया।
भोजन के बाद एचएम ने सभी छात्रों को गर्मी छुट्टी के दौरान होमवर्क को निश्चित रूप से पूरा करने को कहा। एचएम ने बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना द्वारा होमवर्क के लिए कक्षा दो से लेकर आठ तक के छात्रों के लिए हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू भाषा में विभिन्न विषयों का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया है। सभी वर्ग के छात्रों को बीते दो दिन से ब्लैकबोर्ड पर प्रश्नपत्र लिखकर नोट करा दिया गया। इसके साथ ही होमवर्क पूरा कर 22 जून को निश्चित रूप से विद्यालय लाने को कहा गया है। मौके पर शिक्षक मोहन कुमार, रफीक आलम, अशोक कुमार, आताउर रहमान, मो. अबरार आलम, प्रदीप कुमार झा, शालिनी कुमारी, अबु गुफरान, एकलाल साह आदि मौजूद थे।
