Primary ka master: एचएम भेज रहे गलत रिपोर्ट स्कूलों में नहीं मिलता भोजन

 स्कूलों में नहीं मिलता भोजन एचएम भेज रहे गलत रिपोर्ट

सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता जारी है। योजना की पारदर्शिता के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रतिदिन लाभार्थी बच्चों की संख्या अपलोड करनी है। इसके बाद भी कई स्कूलों से पोर्टल पर कोई रिपोर्ट नहीं दी जाती और प्रधानाध्यापक रजिस्टर पर ही रिपोर्ट तैयार कर लेते हैं। इसके आधार पर एमडीएम के लिए चिह्नित वेंडरों को भुगतान भी कर दिया जाता है। समीक्षा के दौरान इस तरह के मामले सामने आने पर एमडीएम निदेशक ने नाराजगी जताते हुए सभी जिलों के डीपीओ को चेतावनी दी है।




निदेशक ने सभी जिलों के डीपीओ एमडीएम को पत्र भेजकर प्रतिदिन की रिपोर्ट ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवश्यक रूप से दर्ज करनी है। कुछ स्कूलों से रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाता, जिससे यह मान लिया जाता है कि एमडीएम बाधित रहा। लेकिन, प्रधानाध्यापक लाभार्थियों की संख्या एमडीएम रजिस्टर में दर्ज कर लेते हैं। इससे विरोधाभास की स्थिति बन जा रही है। निदेशक ने कहा है कि जिन स्कूलों का आंकड़ा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड होगा, उनका आंकड़ा ही मान्य होगा। निदेशक ने स्पष्ट किया है कि केवल रजिस्टर में दर्ज आंकड़े मान्य नहीं होंगे

Previous Post Next Post