Primary ka master: Teachers भर्ती के लिए आयोग पर महाधरना आज

 शिक्षक भर्ती के लिए आयोग पर महाधरना आज

प्रयागराज। प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर महाधरना देंगे। आयोग पर अभ्यर्थियों का धरना लगातार 10वें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अभ्यर्थियों ने हनुमान चालीस का पाठ और भजन-कीर्तन कर प्राथमिक शिक्षक भर्ती शीघ्र शुरू होने की कामना की और इस मसले पर शिक्षा विभाग एवं आयोग की लेटलतीफी को लेकर उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए।



बृहस्पतिवार को महाधरने में प्रदेश के अन्य जिलों से भी अभ्यर्थी शामिल होंगे। महाधरना को सफल बनाने के लिए छात्र नेताओं ने दिनभर कोचिंग संस्थानों में छात्रों से संपर्क किया। उधर, आयोग पर छात्रों की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन के लिए चुनौती बढ़ गई है। ब्यूरो

Previous Post Next Post