Primary ka master: 2 जिलों के माध्यमिक विद्यालयों को मिले साइंस पार्क

 2 जिलों के माध्यमिक विद्यालयों को मिले साइंस पार्क

लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की सोच को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान व अन्य योजनाओं के जरिये विकसित करने पर फोकस है। उनको इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में अब राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरेली व राजकीय माध्यमिक विद्यालय समथर झांसी में साइंस पार्क विकसित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट एडवायजरी बोर्ड (पीएबी) ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।



इनको बनाने के लिए चार-चार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इन पाकों में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग व मैथ्स (स्टेम), सोलर सिस्टम, न्यूटन के सिद्धांत आदि से जुड़ी चीजें व मॉडल विकसित किए जाएंगे। ये मॉडल वास्तविक दुनिया की वस्तु, प्रक्रिया व विचार और जटिल अवधारणाओं को समझाने में मदद करेंगे। यह वैज्ञानिक, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणितीय सिद्धांतों की खोज में भी अहम साबित होंगे। 


Previous Post Next Post