एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान

 एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान

 लखनऊ। नए सत्र 2025-26 में गर्मी की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से फिर परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू होगा। इसके साथ ही एक जुलाई से 15 जुलाई तक दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान शुरू होगा।




 पहले दिन स्कूल आने वाले बच्चों का रोली, तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि छुट्टियों के बाद स्कूल में पढ़ाई शुरू होने से पहले विद्यालयों की साफ-सफाई कराई जाए। एक जुलाई को विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए। पहले दिन मिड-डे-मील में बच्चों के लिए हलवा-खीर दिया जाए। स्कूल चलो अभियान में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेकश घर-घर जाकर संपर्क करके बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराएं। ड्रॉफआउट व आउट ऑफ स्कूल बच्चों की सूची बनाकर उनके अभिभावकों से संपर्क कर उनकी काउंसिलिंग करें। साथ ही वह नियमित विद्यालय आएं, इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं

Previous Post Next Post