योग दिवस के दिन सवा घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल

 योग दिवस के दिन सवा घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल



पटना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन 21 जून को सभी सरकारी स्कूल सवा घंटे के लिए खुलेंगे। ज्ञात हो कि सरकारी स्कूल में 21 जून तक गर्मी की छुट्टी है। 22 जून को रविवार होने के कारण 24 जून से स्कूलों में पढ़ाई प्रारंभहोगी। लेकिन योग दिवस को देखते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सुबह 6.30 से 7.45 बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। इस दिन निर्धारित समय में योग दिवस योग संगम के रूप में मनाया जाएगा जिसमें सभी बच्चे व शिक्षक शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक मयंक वरवडे और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उदय उज्वल के हस्ताक्षर से राज्य के सभी - डीईओ एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिख कर निर्देशित किया गया है। स्कूलों में योग दिवस के दिन सुबह 6.30 से 7.45 बजे तक स्कूल खोलना अनिवार्य है। शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सूचित करें और इसमें अधिक से अधिक भागीदारी हो यह भी सुनिश्चित करेंगे


Previous Post Next Post