श्रावस्ती में 13 शिक्षक बर्खास्त
फर्जी अभिलेख से नौकरी कर रहे 13 शिक्षकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। सभी फर्जी शिक्षकों की भर्ती 2016 में हुई थी।
लंबे समय से गैरहाजिर चल रहीं चार शिक्षिका बर्खास्त
हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहीं चार शिक्षिकाओं को मंगलवार को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया। बीएसए के स्तर से चारों को द्वितीय अंतिम नोटिस जारी किया गया था। अब चारों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर बीएसए ने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
बीएसए अजय कुमार ने खंड शिक्षाधिकारियों को सभी फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इकौना के यूपीएस धर्मपुर में तैनात सहायक शिक्षक योगराज पाल व यूपीएस महरौली में तैनात राव आयेंद्र प्रकाश पियूष के अभिलेख फर्जी मिले हैं। सिरसिया यूपीएस पिपरहवा रंजीतपुर में तैनात सहायक शिक्षक अनुराग मिश्रा, यूपीएस गब्बापुर में तैनात शिक्षक प्रेम सिंह, हरिहरपुररानी के यूपीएस तुरुषमा
में तैनात सहायक शिक्षक आशीष कुमार पांडेय, यूपीएस बिन्डोहवा मेंसहायक शिक्षक अजय कुमार, यूपीएस कोकल में तैनात सहायक शिक्षक कृष्ण गोपाल सिंहके अभिलेख जांच में फर्जी पाए गए।
