बीईओ बहाली में शिक्षकों को अनुभव का मिले छूट

 हाजीपुर, निज


संवाददाता। स्नातक तिरहुत प्रमंडल के विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी रविवार को स्थानीय सर्किट हाउस में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। गुरुजनों की समस्याओं से अवगत हुए।



शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को बताया और अपनी मांगे रखीं। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चचात्त्क्की गजी। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। प्लस टू अध्यापक शिक्षक जीतेंद्र नाथ ने बीपीएससी से प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी की आने वाली वेकेंसी में शिक्षकों को मौका देने एवं कई साल के कार्यानुभव के आधार पर उम्र में छूट देने की मांग की गई। साथ ही हाई स्कूल में आगे प्रधानाध्यापक की आने वाले वेकेंसी में पूर्व में प्राथमिक शिक्षक पन्द्रह साल से उपर से कार्यकरते हुए जो बीपीएससी से प्लस टू शिक्षक एवं हाई स्कूल के शिक्षक बन गए हैं। 


उन सबों को मौका देने एवं उम्र में छूट देने की भी मांग की गई। इससे अनुभव का लाभ मिलेगा। शिक्षकों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस पर विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि निश्चित शिक्षकों को ही मौका मिलना चाहिए एवं उन्होंने ने आश्वासन दिया कि आगे हम इस मांग को ऊपर पहुंचाएंगे और इस निश्चयत रुप से मांग पूरी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मौके पर राज कुमार राय, उत्प्लकांत, विनोद बच्चन, मंगल यादव, राजू रंजन चौधरी, दिनेश पासवान, संतोष कुमार, कमलेश्वर प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

Previous Post Next Post