दो साल बाद गर्मी छुट्टी मिली तो 25 हजार शिक्षकों के खिले चेहरे
मुजफ्फरपुर । सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को दो साल बाद गर्मी की छुट्टी मिली तो चेहरे खिल उठे। सोमवार से 21 दिन की छुट्टी है। इस छुट्टी का इंतजार शिक्षक पिछले साल से कर रहे थे।
पिछल साल सरकारी स्कूल के शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी नहीं मिली थी। बच्चों के लिए स्कूल तो बंद किया गया, लेकिन शिक्षकों को स्कूल पहुंचना होता था। शिक्षकों ने कहा कि इस छुट्टी का इंतजार उन्हें काफी दिनों से था। स्कूल खुलने के बाद स्थानांतरण पदस्थापन की प्रक्रिया होगी। ऐसे में इस बार वे निश्चिंत होकर छुट्टी का आनंद ले सकते है।
