प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, बीएसए को भेजा मांग पत्र
बिलारी में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षण कार्य के दौरान आ रही समस्याओं को उठाते हुए अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन के उपरांत शिक्षक संघ प्रतिनिधियों ने बीईओ के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में शिक्षकों से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराए जाने और समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की गई है।
