निपुण भारत व समर कैंप के तीन शिक्षक सम्मानित
इटावा। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में सोमवार को सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। सीएम प्रदेश मुख्यालय पर बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण कर रहे थे। जिले में कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक सरिता भदौरिया ने की। कार्यक्रम में निपुण भारत के दो व समर कैंप के एक शिक्षक को सम्मानित किया गया।
विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से स्कूली बच्चों को यूनिफार्म, एमडीएम सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। डीएम शुभ्रातं कुमार शुक्ल ने शिक्षकों से कहा कि समर कैंप में बच्चों की संख्या में इजाफा किया जाए। साथ ही निपुण अभियान का लक्ष्य हासिल किया जाए। अंत में सभी अतिथियों कोसम्मानित किया गया। शिक्षकों को प्रमाण पत्र व टैबलेट वितरित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सीडीओ अजय कुमार गौतम, डीडीओ राकेश प्रसाद, बीएसए डॉ. राजेश कुमार रहे।
