स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी के लिए टैबलेट मिलेंगे
पटना राज्य के 81 हजार सरकारी प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी के लिए टैबलेट की आपूर्ति होगी। प्रत्येक प्राथमिक और मध्य विद्यालय को दो-दो टैबलेट दिए जाएंगे। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को विद्यालयों की संख्या के आधार पर 3 या 2 टैबलेट दिए जाएंगे।
इस संबंध में बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ईई और एसएसए) को पत्र भेजा है।
* राज्य के सभी स्कूलों को दो से तीन टैबलेट मिलेंगे
* बीईपी ने सभी डीईओ और डीपीओ को भेजा पत्र
प्रखंडवार विद्यालयों की संख्या के आधार पर टैबलेट दिए जाएंगे। यहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में सभी विद्यालय के प्रधान और एक शिक्षक को आमंत्रित किया जाएगा। यहां टैबलेट आपूर्ति के लिए चयनित एजेंसी द्वारा इसके उपयोग के विषय में स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक और एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा
