डीपीओ के आश्वासन के बाद खत्म हुआ शिक्षकों का अनशन
बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल समाप्त कराया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा अवधेश कुमार तथा अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद सह सचिव इरफान अली उपाध्यक्ष संजय सिंह, मनीष अभिषेक, जावेद आलम, संजय कुमार, मुत्रा कुमार की कमिटी से वार्ता के उपरान्त लिखित समझौता के बाद समाप्त हुआ। सैकड़ों शिक्षकों और मीडिया कर्मियों के समक्ष जीरादेई केविधायक अमरजीत कुशवाहा और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जय कुमार ने संयुक्त रूप से जूस पिलाकर अनिश्चित कालीन भूखहड़ताल को समाप्त कराया।
जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए दरौली के विधायकसत्यदेव राम ने कहा कि इस आंदोलन की सूचना मुझे देर से मिली है। हम इस तरह के हर शिक्षक और जन आंदोलनों में कदम से कदम मिला कर चले हैं और आगे भी चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सभी मांगे जायज हैं और सड़क से लेकर सदन तक हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने अनशन स्थल से ही जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा को फोन लगाकर अविलंब वार्ता कर भूख हड़ताल को समाप्त कराने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि यह भूख हड़ताल कल भी जारी रहती है तो इंडिया गठबन्धन को संयुक्त आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
.jpg)