🌠बिहार शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण सूचना (30-06-2025)
केवल महिला शिक्षकों के लिए अपडेट
👩🏫 कुल 10,322 महिला शिक्षकों की पोस्टिंग संबंधित जानकारी आज जारी की जाएगी।
🔹 881 महिला शिक्षक, जिन्हें जिला आवंटन के बाद विद्यालय आवंटित नहीं हुआ था — आज मिलेगा विद्यालय।
🔹 1063 महिला शिक्षक, जिन्हें अभी तक जिला और विद्यालय आवंटित नहीं हुआ था (कारण: वर्तमान विद्यालयों में न्यूनतम शिक्षक संख्या) — आज मिलेगा जिला और विद्यालय।
🔹 8378 महिला शिक्षक (कक्षा 6 से 12) — आज जारी होंगे:
◾ 2043 शिक्षक: जिला और विद्यालय दोनों मिलेंगे।
◾ बाकी 6335 शिक्षक: केवल जिला मिलेगा, विद्यालय का आवंटन जिला स्थापना समिति द्वारा किया जाएगा।
✅ कुल ट्रांसफर आदेश – 65,277
🚫 इनमें से सिर्फ 4110 शिक्षकों ने ट्रांसफर अस्वीकार किया है।
🔔 सभी संबंधित महिला शिक्षक आज की अपडेट पर ध्यान दें।
📌 स्रोत: शिक्षा विभाग, बिहार सरकार