अब तक 67 हजार शिक्षकों को स्कूल एलॉट
पटना (आशिप्र)। राज्य में स्थानांतरित 1.30 लाख शिक्षकों में से अब तक
तकरीबन 67 हजार शिक्षकों के स्कूल एलॉट हो चुके हैं। ऐसे शिक्षकों को तबादले के आदेश भी मिल चुके हैं। अब ऐसे शिक्षक सोमवार से अपने एलोटेड स्कूल में ज्वाइनिंग देंगे। अब तक जिन शिक्षकों को तबादले के आदेश मिले हैं, उनमें स्थानान्तरण श्रेणी एक से छह तक के शिक्षकों के साथ ही दूरी के आधार पर स्थानांतरित 1ली से 5वीं कक्षा के शिक्षक भी हैं। शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों को 23 जून से 30 जून तक नये स्कूल में का तबादला किया गया है, उन्हें ई शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन भी योगदान का विकल्प दिया है। ई शिक्षा कोष पोर्टल पर योगदान करते ही पुराने स्कूल से स्वत-विरमित हो जाएंगे। आपको याद दिला दूं कि अब तक शिक्षा विभाग दो अलग-अलग आदेश से 26 हजार 665 और 34 हजार 441 शिक्षकों का स्थानांतरण किया है। इसके पहले शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से तबादला के लिए 2024 के दिसंबर में ऑनलाइन आवेदन लिया था। तबादला के लिए 1.90 लाख शिक्षकों ने आवेदन किया था। इसमें से 1.30 लाख शिक्षकों का तबादला कर जिला आवंटित किया गया था। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से शिक्षकों को स्कूल में तैनाती की जा रही है। इस बीच शिक्षा विभाग ने 5 जून से 15 जून तक तबादला आवेदन वापस लेने का भी मौका दिया था। इसमें लगभग 11 हजार शिक्षकों ने आवेदन वापस लिया था।
बहरहाल, अब दूरी के आधार पर मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों का तबादला के बाद स्कूल आवंटन संबंधी आंदेश जारी होना बाकी है। इससे संबंधित आदेश सोमवार को जारी होने के आसार हैं।
