पूनम कुमारी को मिला डीईओ का प्रभार

 पूनम कुमारी को मिला डीईओ का प्रभार



पटना। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पटना) योजना एवं लेखा और समग्र शिक्षा अभियान पूनम कुमारी को पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार मिला है। अपने कार्यों के अलावा पूनम कुमारी डीईओ पटना के दायित्वों का निर्वहन करेंगी। शिक्षा विभाग ने बुधवार को इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। उन्हें वित्तीय अधिकारी सहित डीईओ के सभी कार्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीईओ पटना के पद पर नियमित पदस्थापन होने पर व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाएगी।

Previous Post Next Post