शिक्षक पर अबतक नहीं हुई निलंबन की कार्रवाई

 शिक्षक प्रियरंजन कुमार पर अबतक नहीं हुई निलंबन की कार्रवाई



संवाद सूत्र, जागरण नारायणपुरः मध्य विद्यालय बीरबन्ना में कार्यरत शिक्षक प्रियरंजन कुमार पर अबतक अनुशासनिक कार्रवाई निलंबन नहीं हुआ है। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर में मार्च महीने में बीडीओ सह सदस्य सचिव प्रखंड नियोजना इकाई को पत्र प्रेषित किया है। पत्र प्रेषित करने के दो माह बाद भी पत्र को अभी तक ठंडे बस्ते में रखा गया है। विद्यालय में घटना 17 अक्टूबर 2024 की है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बीरबन्ना में कार्यरय प्लस टू की शिक्षिका रंजना कुमारी के साथ प्रियरंजन कुमार का विवाद हुआ था। इसमें प्रियरंजन ने अभद्र शब्द का प्रयोग करते हुए शिक्षिका को शर्मसार कर दिया था। जांच में प्रियरंजन के कृत्य का मामला उजागर हुआ। जांच में बताया गया की शिक्षिका के प्रति अभद्र टिप्पणी करने से प्रियरंजन के उजागर कृत सरकारी आचरण संहिता के सर्वथा प्रतिकूल है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बीरबन्ना के प्रधानाध्यापक की भी भूमिका इस मामले में जांच में सहयोग करने के अनुकूल नहीं है। घटित घटना की तिथि के बाद प्रधानाध्यापक द्वारा निर्गत कई पत्र तथा शिक्षिका कल्पना कुमारी एवं अन्य आवेदन भी प्रियरंजन कुमार के सांठ-गांठ से निज बचाव में दिलवाए गए प्रतीत होते हैं। जो जांच में प्रमाणित नहीं पाया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारी के संयुक्त जांच प्रतिवेदन के पत्र संख्या 228 में कई प्रमाणित आरोप सहित पठान-पाठन में अभिरुचि नहीं लेने का भी प्रियरंजन के विरुद्ध स्पष्ट प्रतिवेदन है। बिहपुर के बीडीओ नारायणपुर के प्रभार में है। प्रभारी बीडीओ सत्यनारायण पंडित ने कहा कि नारायणपुर का मामला है। इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। मैं कुछ नहीं बता सकता हूं।

Previous Post Next Post