संवाद सूत्र, जागरण कटोरिया (बांका): शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. एस सिद्धार्थ के निर्देश पर बीआरसी में प्रखंड साधन सेवी के पद पर नियुक्त तीन सेवानिवृत्ति शिक्षक दिगंबर झा, राजगुरु एवं सुमित्रा देवी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
तीनों शिक्षक पिछले कई महीने से विद्यालय निरीक्षण कार्य से कार्यरत थे। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज मिश्रा ने बताया कि 30 अप्रैल के बाद काम नहीं लिया जाएगा। साथ ही स्टाफ की कमी बीआरसी में कार्य का लोड बढ़ गया।