अध्यापकों के भत्ते अपडेट होंगे एचआरएमएस पोर्टल पर

 पटना। राज्य में बिहार लोक सेवा आयोग की अध्यापक नियुक्ति परीक्षा से नियुक्त विद्यालय अध्यापकों का मकान किराया भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य भत्ते एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट होंगे।



इसके लिए शिक्षा विभाग ने बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी को पत्र दिया है। शिक्षा विभाग के सीएफएमएस-एचआरएमएस कोषांग के प्रभारी बाल्मीकि कुमार के हस्ताक्षर से बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के विशेष कार्य पदाधिकारी को दिये गये पत्र में कहा गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त विद्यालय अध्यापकों के मकान किराया भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य भत्ते एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट करने का आग्रह किया गया था। लेकिन, अभी भी वे एचआरएमएस पोर्टल पर जिला में ऑप्शन दिख नहीं रहा है। इसके मद्देनजर बहार लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त विद्यालय अध्यापकों के मकान किराया


भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य भत्ते एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट करते हुए इसकी सूचना मांगी गयी है।

Previous Post Next Post