24 विस क्षेत्रों के 168 बीएलओ की ट्रेनिंग आज

 भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रत्येक प्रमंडल के हर विधानसभा के सात मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी का प्रशिक्षण प्रमंडल मुख्यालय में दिया जायेगा. इसके साथ ही दो निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को भी प्रशिक्षण दिया जाना है.


इस निर्देश के आलोक में सारण प्रमंडल अंतर्गत पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के सात-सात बीएलओ का प्रशिक्षण शुक्रवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, छपरा में आयोजित किया जायेगा. इस प्रशिक्षण में इंडिया इंटरनेशनल



इंस्टिट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट नयी दिल्ली द्वारा ट्रेनिंग आब्जर्वर के रूप में गीता चौबे को प्रतिनियुक्त किया गया है. इस प्रशिक्षण में सारण जिला के 70, सिवान जिला के 56 व गोपालगंज जिला के 42 बीएलओ शामिल होंगे. इसके साथ ही मढ़ौरा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा तथा रघुनाथपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिवान भी इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे.


मास्टर ट्रेनर के रूप में उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सारण प्रमंडल अनिल कुमार राय,


उप निर्वाचन पदाधिकारी सारण जावेद एकबाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान सोहैल अहमद, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सोनपुर इख़लाक़ अंसारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी महराजगंज दिलीप कुमार सिंह एवं शशि प्रकाश राय, हथुआ द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण भी शिरकत करेंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी अनुश्रवण किया जायेगा. इसके लिये लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है.

Previous Post Next Post